फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी से कम जमीन से ज्यादा पैदावार : डॉ. जोगिंद्र

Wed, 18 Feb 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी05: किसानों को याेजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. जो​गिंद्र सिंह। स्रोत प्रशासन - फोटो : रेहुआ गांव में सात वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी।
विज्ञापन
जींद। धरौदी गांव में बागवानी विभाग की तरफ से जिला स्तरीय बागवानी सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर मिशन निदेशक हरियाणा राज्य बागवानी विकास एजेंसी, पंचकूला डॉ. जोगिंद्र सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज के दौर में भूमि कम हो रही है। ऐसे में किसानों का बागवानी अपनाना सही कदम है। तकनीकी से बागवानी करने से कम जमीन पर अच्छी और ज्यादा पैदावार ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि किसान फसल का मूल्य और खुद की बिक्री से दो से चार गुणा मुनाफा बढ़ा सकते है।
किसान कृषि के साथ पशु पालन, मत्स्य पालन को भी अपना चाहिए। इसमें लगभग 40 प्रतिशत बागवानी की खेती शामिल करे। उन्हाेंने बताया कि किसानों को एफपीओ के माध्यम से बागवानी विभाग से जुडना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष बीबीवाई स्कीम के तहत आलू की फसल पर लगभग 60 करोड़ रुपये किसानों को सहायता राशि के तौर पर दिए गए हैं।
विज्ञापन

21 फसलों के साथ मधुमक्खी पालन को भी शामिल किया गया है। मिशन निदेशक ने बताया कि भूमिहीन किसानों को मधुमक्खी पालन एवं मशरुम उत्पादन जैसी योजनाओ के माध्यम से 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी देकर उनकी वार्षिक आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डाॅ. सुभाष चंद्र ट्रेनिंग एडवाइजर, हमेटी ने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें