फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जगी आस... अब भाखड़ा नहर बुझाएगी शहरवासियों की प्यास

विज्ञापन
25जेएनडी15-जलघर के शुभारंभ पर हवन में आहुति डालते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद
विज्ञापन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को शहर से सटे बड़ौदी गांव के पास 162 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नहरी पेयजल परियोजना जलघर के निर्माण कार्य की शुरूआत की। इस परियोजना को पूरा होने में तीन साल लगेंगे। यह जलघर 42 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा। उन्होंने जलघर के शुभारंभ पर हुए हवन में आहुति डाली।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। जींद शहर के लोगों के लिए भाखड़ा का पानी मिलेगा। जब से हरियाणा बना है, तब से लेकर 2009 तक अनेक सरकार आई, लेकिन जींद को उन्होंने राजनीति चमकाने के लिए प्रयोग किया। वर्ष 2009 से 2018 तक उनके पिता विपक्ष में रहे और विपक्ष में रहने के बाद भी उन्होंने जींद में विकास कार्य करवाए। इस दौरान डीसी मोहम्मद इमरान रजा, चीफ इंजीनियर दिनेश सैनी, विक्रम, एक्सईएन संजीव कुमार मौजूद रहे।





बॉक्स

हर अड़चन को एक-एक कर डिप्टी स्पीकर ने किया दूर

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वर्ष 2016 में जींद के लिए भाखड़ा नहरी पेयजल आधारित योजना की घोषणा की थी। इसके लिए जमीन मिलने और फिर जमीन जनस्वास्थ्य विभाग के नाम ट्रांसफर होने में परेशानी आ रही थी। इस अड़चन को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने दूर करवाया। अब बड़ौदी में जलघर बनकर तैयार होगा और शहर के लोगों को नहरी पेयजल मिलने लगेगा। जींद शहर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए नरवाना के पास से बह रही भाखड़ा नहर से पानी लाया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए दो अलग एजेंसियों को टेंडर दिया है। एक एजेंसी को 90.44 करोड़ और 71.98 करोड़ से होने वाले काम दिए गए हैं। विभाग की तरफ से 220 करोड़ के बजट से पाइप और अन्य सामान खरीदा गया है।
विज्ञापन


बॉक्स

दोनों एजेंसियों का दिया अलग-अलग कार्य

परियोजना के तहत दो एजेंसियों को अलग-अलग काम दिया गया है। जैन कंस्ट्रक्शन एजेंसी को 90.44 करोड़ रुपये से नरवाना में भाखड़ा नहर के पास रिटेंशन टैंक, पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 28 किलोमीटर तक 48 इंची पाइप लाइन नरवाना भाखड़ा नहर से बड़ौदी तक बिछाई जाएगी। बड़ौदी में 60 एमएलडी का जल शोधन प्लांट बनाया जाएगा। बाकी 71.98 करोड़ रुपये से होने वाले काम का टेंडर योगी कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। एजेंसी द्वारा पेयजल सप्लाई के लिए जींद शहर में 18 और मेडिकल कालेज में बूस्टर बनाए जाएंगे। 330 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने कंस्ट्रक्शन एजेंसियों को निर्देश दिए कि काम तय समय में पूरा हो और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

बॉक्स

शहर में यहां बनेंगे बूस्टिंग स्टेशन

लोगों के घरों में निर्बाध पेयजल पहुंचाने के लिए लोको कॉलोनी, सुंदरनगर, राजकीय आईटीआई, नहर काॅलोनी, कृषि विभाग कार्यालय के पास, वीटा प्लांट के पास, पुरानी अनाज मंडी, काठ मंडी, रानी तालाब के पास, पुराना बस स्टैंड, राजकीय कॉलेज, नागरिक अस्पताल, पुलिस लाइन, जेल के पास, जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास, रोहतक रोड, भिवानी रोड पर बुस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां से विभिन्न काॅलोनियों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

वर्जन

162 करोड़ की लागत से बनने वाले जलघर का शुभारंभ किया है। इससे शहर के लोगों को स्वच्छ नहरी पेयजल मिलेगा। जींद में मेडिकल कॉलेज बनकर पूरा हो रहा है और जल्दी उसकी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


-डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डिप्टी स्पीकर जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें