फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रैली में होमगार्ड जवान ने मुफ्त में पीया जूस, एसपी ने कराया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री की रैली में एक होमगार्ड जवान ने जूस पीकर ठेले वाले का भुगतान नहीं किया। बार-बार पैसे मांगने के बाद भी होमगार्ड बिना भुगतान किए चला गया। जैसे ही इसकी भनक एसपी कुलदीप सिंह को लगी तो उन्होंने पुलिसकर्मी भेजकर भुगतान करवाया।
विज्ञापन

रविवार को सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम के सामने हुडा ग्रांउड में मुख्यमंत्री की धन्यवाद एवं विकास रैली थी। इस दौरान एक होमगार्ड जवान ने ठेले पर जूस पीया और बिना भुगतान किए चला गया। ठेला मालिक सुमित ने आरोप लगाया कि होमगार्ड जवान नशे में था। बार-बार भुगतान करने के लिए कहा लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इस घटना की किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दी। भनक एसपी को भी लगी तो उन्होंने भुगतान करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें