फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: होम डिलीवरी बंद, एजेंसियों पर तीन-तीन घंटे में आ रहा नंबर

विज्ञापन
21jjrp13- कोसली रोड पर ​स्थित गैस एजेंसी के खुलने से पहले लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। गैस एजेंसियों पर फिर से उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही हैं। लोग व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल और एप के जरिये बुकिंग कर रहे हैं लेकिन होम डिलीवरी नहीं हो रही। लोगों को मजबूरन गैस एजेंसियों पर आकर लाइन में लगना पड़ रहा है। तीन-तीन घंटे बाद नंबर आ रहा है।
गैस एजेंसियों की तरफ से होम डिलीवरी बंद की हुई है। इस कारण गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है। शहर में अलग-अलग जगहों पर चार मुख्य गैस एजेंसियां हैं जहां पर सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों की भीड़ गैस पर्ची कटवाने के लिए लगी रहती है।
विज्ञापन

शहर के कोसली रोड पर स्थित एचपी की गैस एजेंसी पर सुबह 7 बजे से लोग लाइनों में लगे नजर आए। घने कोहरे के बावजूद एजेंसी के बाहर लाइनें लगी रही। पुलिस के आने के बाद ही गैस एजेंसी के ताले खुलने के बाद ही पर्ची वितरण का काम शुरू किया जा रहा है। दोपहर तक सभी लोगों को पर्ची दी जा रही हैं।

जिले में 26 एजेंसी कार्यरत
डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि प्रशासन की ओर से जिले में गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। झज्जर में 26 गैस एजेंसियां हैं। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के अंतराल पर और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर सिलिंडर वितरण किया जा रहा है जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें : डीएफएससी
डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें और अनावश्यक भंडारण से बचें। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं बल्कि अन्य उपभोक्ताओं में अनावश्यक भय और असमंजस की स्थिति भी उत्पन्न करती हैं। उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। प्रशासन सभी पात्र उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें