24जेएनडी04-सीआरसएयू में कुलपति से मिलते हुए एचकेआरएन कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
- फोटो : credit
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन दिलाने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. रामपाल सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। सीआरएसयू में एचकेआरएन के तहत लगे 17 कर्मचारी दो माह से निगम के पोर्टल से हटे हैं जिसके कारण उनका वेतन रुका हुआ है।
कर्मचारियों का कहना है कि पोर्टल से नाम हटने के कारण उपस्थिति, वेतन और सेवा-संबंधी सभी रिकॉर्ड प्रभावित हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं मिला। कर्मचारियों ने सरकार और एचकेआरएन प्रबंधन से आग्रह किया है कि पोर्टल से नाम हटने की समस्या की जांच कर तुरंत बहाली की जाए।
दो महीनों से लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए। कुलपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में बातचीत कर स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने निर्देश दिए कि 17 कर्मचारियों की सूची तुरंत उपलब्ध करवाई जाए ताकि उनके नाम पोर्टल पर अपलोड किए जा सकें।