कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने चुनाव आयोग कि निष्पक्षता पर हरियाणा के जींद में सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा हम जनमत बना रहे हैं और जब जनमत बन जाता है तो हर सरकार पर दबाव पड़ता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी जी ने बताया कि हरियाणा चुनाव में एक महिला ने 22 बार वोट डाला। चुनाव पांच अक्तूबर 2024 को हुए थे। रात 9:45 बजे तक चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत 61.09% बताया था।
6 तारीख को चुनाव आयोग ने अपडेटेड आंकड़ा जारी किया, जो 65.65% था और अंतिम आंकड़ा 67.90% तक पहुंच गया। हुड्डा ने सवाल उठाया कि ये 7% वोट अचानक कैसे बढ़ गए? इस सवाल का चुनाव आयोग ने आज तक कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा हम एक बड़ा मुद्दा उठा रहे हैं कि SIR (सिस्टेमेटिक वोटर्स रजिस्टर) में क्या हुआ।
दूसरी बात, हमें बैलेट पेपर से फिर से चुनाव करवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा जर्मनी में ईवीएम से चुनाव होता था अब वो भी बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान उठाए और चुनाव को बैलेट पेपर करवाने की मांग की।