फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी में हिंदू कन्या कॉलेज की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 10 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी41: हिंदू कन्या महाविद्याल की टीम की ​खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए व साथ में शारीरिक ​शिक्षा
विज्ञापन
जींद। सफीदों के राजकीय कॉलेज में हुई अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता आठ व नौ अक्तूबर को हुई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की लड़कियों की टीम ने एसडी काॅलेज नरवाना की टीम को 53-39 अंकों से कड़ी मात दी। विजेता टीम को सीआरएसयू की तरफ से प्रतियोगिता में आए मुख्यातिथि डॉ. नरेश देशवाल व कॉलेज प्राचार्य सत्यवान मलिक ने मेडल पहनाकर व किट देकर सम्मानित किया।
इस दौरान हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह बधाई की पात्र हैं। कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मीना मलिक ने बताया कि उनकी टीम भविष्य में उच्च बुलंदियों को हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें