09जेएनडी37-लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए पटवारी एवं कानूनगो। स्रोत कर्मचारी
जींद। पटवारी एवं कानूनगो ने समस्याओं के समाधान के लिए वीरवार को जिला पटवार भवन में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी डागर पटवारी ने राज्य सरकार की कर्मचारियों के प्रति उदासीनता और लगातार नवनियुक्त पटवारियों की समस्याओं का निदान न करने पर एक बडे आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई ने आकर भी अपना समर्थन दिया। उसके बाद सभी पटवारी एक कानूनगो नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक पैदल मार्च करते हुए एसडीएम सत्यवान को मांग-पत्र सौपा। संवाद