17जेएनडी08 : विजेता खिलाड़ी को मेडल पहनाती प्राचार्य डॉ. पूनम मोर। स्रोत संस्थान
जींद। अंतर महाविद्यालय एथलीट मीट में हिंदू कन्या महाविद्यालय बेहतर प्रदर्शन किया है। एथलीट मीट में हुए 18 प्रतियोगिताओं में कुल 111 का स्कोर बनाकर महाविद्यालय ओवरऑल चैंपियन रहा है।
प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि छात्राओं ने इस बार भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तमन्ना ने बेस्ट एथलीट का खिताब हासिल किया है, जो महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। 100 मीटर हर्डल में प्रथम सलेनसी और द्वितीय निशु रही। दस किलोमीटर दौड़ में प्रथम मोनिका रही। पांच किलोमीटर दौड़ में मोनिका प्रथम रही।
डिस्कस थ्रो में उषा, ऊंची कूद में श्रुति द्वितीय और बिंदिया तृतीय रही। लंबी कूद में मोनिका प्रथम और उषा तृतीय रही। ट्रिपल जंप में श्रुति प्रथम और बिंदिया तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में रेनू प्रथम और तृतीय अंजू रही। इस अवसर पर नीलम और डॉ. मीना मलिक मौजूद रही।