जींद। जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 33 केवी के 26 नए सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, दस सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके बाद शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज मुहैया होगी।
फिलहाल, जिले के 33 सब स्टेशन ओवरलोड चल रहे हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है। यह सब स्टेशन वर्ष 2027 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। बिजली निगम ने जिला के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्लान बनाया है। ताकि गर्मियों में उपभोक्ताओं को पूरी बिजली मिले।
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से तार, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर जलने की निगम के पास शिकायतें आती रहती थी। वहीं फ्यूज उड़ना तो आम बात थी जिससे बिजली बाधित हो जाती थी।
कई बार तो रात के समय ट्रांसफार्मर और कंडक्टर जलने की घटना हो जाती थी जिससे पूरी रात बिजली गुल रहती थी। अब उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज, फ्यूज उड़ने, तार जलने की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
इन सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ेगी
थुआ में बिजली स्टेशन की क्षमता दस से 20 एमवीए, मलिकपुर में भी 10 से 20, बुढ़ाखेड़ा गांव के सब स्टेशन पर 22 से 22.5 एमवीए, खरकगागर से 10 से 20 एमवीए, मुआना सब स्टेशन की दस से 20 एमवीए बढ़ाई गई है। वहीं, पोंकरीखेड़ी में दस से 20 एमवीए, ढाठरथ में दस से 20 एमवीए, खेड़ी सफा में 10 से 20 एमवीए, 132 केवीए ओल्ड नरवाना की दस से 20 एमवीए, सेक्टर-7 सफीदों की दस से 20, बड़ौद की दस से 20 एमवीए बढ़ाई जाएंगी।
इन जगहों पर बनेंगे 33 केवी सब स्टेशन
क्षेत्र-क्षमता
सफीदों-25 एमवीए
बड़ौद-20 एमवीए
सेक्टर-7 सफीदों- 20 एमवीए
132 केवी न्यू जींद- 25 एमवीए
अमरहेड़ी-10 एमवीए
गुरथली-10 एमवीए
खेड़ीसफा-20 एमवीए
गढ़ी-20 एमवीए
रेवर-10 एमवीए
ढाठरथ-10 एमवीए
एचएसआईडीसी नरवाना-25 एमवीए
घोघड़ियां-20 एमवीए
जीतगढ़-रूपगढ़-10 एमवीए
लोन-12.5 एमवीए
खापड़-12.5 एमवीए
पोंकरीखेड़ी-10 एमवीए
सेक्टर-8,9 जींद-20 एमवीए
मेडिकल कॉलेज जींद-7.22 एमवीए
मुआना-20 एमवीए
खरकगागर-20 एमवीए
बुढ़ाखेड़ा-22.5 एमवीए
सिंघाना-28 एमवीए
होशियारपुरा-बुटानी-12.5 एमवीए
मलिकपुर-20 एमवीए
थुआ-20 एमवीए
बड़नपुर में 33 केवीए सब स्टेशन हुआ चालू
लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से नरवाना के बड़नपुर गांव में 33 केवी बिजली पावर हाउस शुरू हो गया है। इससे न केवल शहर के उपभोक्ताओं को बल्कि आसपास के कई गांवों को भी पूरी वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस पावर हाउस से बड़नपुर, सुंदरपुरा, झील के अलावा नरवाना के कई वार्डों को बिजली की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस पावर हाउस में 12.5-12-5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
वर्जन
जिला के 16 सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। कुछ सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर निगम ने योजना बनाई है। सब स्टेशनों के निर्माण के बाद उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज के साथ बिजली मुहैया होगी। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, जींद