फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिंदू कन्या कॉलेज की छात्रा पूजा ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
28जेएनडी02: ब्रॉन्ज मेडल के साथ पूजा। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज की छात्रा पूजा ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 18 से 24 दिसंबर तक गुरु काशी विश्वविद्यालय बठिंडा, पंजाब में हुई थी। इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. पूनम मोर ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते रहते हैं तथा मेडल प्राप्त करते रहते हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज डाॅ. नीलम व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना मलिक ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान डाॅ. अंशुल सिंगला ने पूजा को बधाई दी।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
28जेएनडी 02: कांस्य पदक के साथ पूजा। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें