फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिनैण खाप की हाईटेक लाइब्रेरी शुरू

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। रिबन काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए खाप प्रधान रघुबीर नैन। स्रोत खाप।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। दनौदा कलां गांव में सर्वजातीय बिनैण खाप ने शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल करते हुए बुधवार को हाईटेक लाइब्रेरी की शुरुआत की। लाइब्रेरी का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। खाप प्रधान चौधरी रघुबीर नैन ने रिबन काटकर लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया।
खाप प्रधान चौधरी रघुबीर नैन ने कहा कि खाप हमेशा से शिक्षा को प्राथमिकता देती आई है। हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा और उन्हें अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना भी समाज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

खाप प्रवक्ता संदीप दनौदा ने कहा कि हाईटेक लाइब्रेरी युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर शिक्षा व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी मजबूत समाज की नींव होती है। यह लाइब्रेरी आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत रमनपुरी, उपप्रधान भगत राम, महामंत्री बलजीत फौजी, कोषाध्यक्ष राममेहर नैन, बलवान नैन, बिट्टू नैन, गुरमेल नैन, सरपंच किताबो देवी, जोगेंद्र नैन, मास्टर मेहर सिंह, मास्टर अनिल नैन, जयभगवान व्यापारी और जेजेपी प्रवक्ता बिट्टू धरौदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें