फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर बंधक बनाकर की मारपीट

Mon, 09 Mar 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढाठरथ के हेमराज को कजाकिस्तान में बंधक बनाकर मारपीट की गई और उसके परिजनों से राशि मांगी। इस मामले में पुलिस ने मनप्रीत सिंह, परमिंद्र कौर और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ढाठरथ गांव निवासी सतपाल ने एफआईआर में बताया कि उसके बेटे हेमराज ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने की एक एड देखी थी। उसका पता जालंधर शहर था। उसने वहां बात की तो मनप्रीत ने बताया कि हेमराज के ऑनलाइन कागज मंगवाएं। उनकी कनाडा भेजने के लिए सहमति हो गई। फिर एक दिन हेमराज को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुला लिया और उसे 500 डॉलर ले जाने के लिए कहा।
उसके साथ निखिल नाम का युवक भी साथ था, जोकि इन्होंने फ्रॉड करके भेजा था। फिर मनप्रीत ने कहा कि एक मार्च को सुबह वह पेमेंट लेने आएगा। उस दिन कार में चार लोग आए। जब पेमेंट मांगी तो उन्होंने बेटे से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए कहा। इस दौरान पता चला कि उनके बच्चे मुसीबत में हैं।
विज्ञापन

मामले का खुलासा होते देख दो व्यक्ति कार लेकर भाग गए जबकि दो को उन्होंने घरौंडा पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने उनके बच्चों को कनाडा की बजाय कजाकिस्तान में बंधक बनाया हुआ है और पैसे की मांग की जा रही थी। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि इस मामले में मनप्रीत सिंह, परमिंद्र कौर और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें