फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सींसर में मनरेगा मजदूरों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, मजदूर अधिकारों पर हुई चर्चा

Mon, 09 Mar 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी13: महिला दिवस मनाते हुए मनरेगा मजदूर महिलाएं। स्रोत मजदूर
विज्ञापन
नरवाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नरवाना ब्लॉक के गांव सींसर में मनरेगा मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मजदूर साथी नीलम ने की। कार्यक्रम में महिला मजदूरों और श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला संयोजक सत्यवीर सिंह ने कहा कि देश में मजदूरों और महिलाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। इस दौरान मोदी सरकार की मजदूर और महिला विरोधी नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने चार लेबर कोड को समाप्त कर पुराने श्रम कानूनों की बहाली की मांग उठाई। साथ ही मनरेगा कानून को मजबूत करने और अन्य मजदूर विरोधी काले कानूनों को वापस लेने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मजदूर साथी नीलम, सीमा, आशा, बबली, संतोष और रीना सहित अन्य महिला मजदूर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें