फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर ग्रामीणों की सेहत पूछी

Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी06-जुलानी गांव में महिला को स्वास्थ्य संबं​धित जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत जुलानी में रैपिड फीवर मास सर्वे और जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर मलेरिया जांच के लिए रक्त स्लाइड प्रयोगशाला भेजी।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी पवन श्योकंद ने बताया कि मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। उन्होंने लोगों से कूलर, पानी की टंकियां, गमले, फ्रिज की ट्रे और पुराने टायरों में पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की सलाह दी। ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लक्षणों व बचाव के उपाय बताए गए।
पूरे बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई। लगातार बुखार होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने को कहा गया। अभियान में जागरूकता पंफलेट भी बांटे गए। इस अवसर पर बिमला, पूनम, सुशील शर्मा, पवन कुमार और जयवीर नेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें