10जेएनडी20: प्रधानमंत्री की रैली का विधानसभा के गांवों में जाकर न्यौता देते हुए डिप्टी स्पीकर ड
जींद। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री का स्वागत जींद में जिले के बुजुर्ग धोती-कुर्ता और पगड़ी बांधकर करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। यह जानकारी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने दी। इसके लिए बुजुर्गों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के चलने से जींद का नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाएगा। डॉ. मिड्ढा शुक्रवार को विधानसभा के खेड़ी, तलौडा, लोहचब, मनोहरपुर समेत लगभग एक दर्जन गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ बलवंत सिंह व भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता के अलावा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने विश्वास जताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र से अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिलेगा और भीड़ के मामले में यह रैली नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी। जिस प्रकार यह ट्रेन इको फ्रेंडली है उसी प्रकार प्रधानमंत्री कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोग भी इलेक्टि्रक व्हीकलों में पंहुचकर इसको पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।