फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाढ़ की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Sat, 06 Sep 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी09-नागरिक अस्पताल की लैब में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनता को परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसके लिए अस्पताल में स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा दवाइयों का पूरा स्टॉक तैयार किया गया है। अगर कोई इमरजेंसी आती है तो तुरंत चिकित्सकों की टीम बीमारों के उपचार में लग जाएगी। वीरवार को एडीसी विवेक आर्य ने भी नागरिक अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं को देखा और स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बाढ़ के दौरान संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर डायरिया, बुखार, एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने अस्पतालों में स्पेशल वार्ड तैयार किया है। जहां प्रभावित मरीजों का तुरंत इलाज किया जा सकेगा। साथ ही दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। विभाग की टीमों को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है और वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

वर्जन

उपचार को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सकों की टीम पूरी तरह तैयार है और बाढ़ के दौरान फैलने वाली बीमारियों से निपटने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध हैं। जनता से अपील है कि वह साफ-सफाई का ध्यान रखें और किसी लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। -डॉ. रघुवीर पूनिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें