फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
राजकीय कॉलेज में स्थापित अस्थायी कोविड वार्ड। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी संभावित लहर तथा इसके बच्चों पर होने वाले असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए नागरिक अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था की गई है, जबकि 100 बेड का राजकीय कॉलेज में अस्थायी कोविड वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में है। 15 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। बच्चों के लिए दो बाल रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल में मौजूद हैं। अन्य चिकित्सकों को भी यह बाल रोग विशेषज्ञ आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में जिले में कोई खास असर नहीं हुआ था। जिसकी वजह से दूसरी लहर का जिले में पर्याप्त असर देखा गया, क्योंकि इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां नहीं हो पाई थीं। दूसरी लहर के समय नागरिक अस्पताल को लगभग 55 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले और ऑक्सीजन की भी पर्याप्त आपूर्ति हुई। इसके अलावा दूसरी लहर में ही स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने ग्रामीण स्तर पर भी अस्थायी कोविड वार्ड बनाए। जिला मुख्यालय पर राजकीय कॉलेज में 100 बेड का अस्थायी कोविड वार्ड बनाया गया है। हालांकि अब यह बंद कर दिया गया है। लेकिन इसमें सामान ज्यों का त्यों रखा हुआ है। यदि तीसरी लहर आई तो इस अस्थायी कोविड वार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा बाईपेप व सीपेप की भी व्यवस्था नागरिक अस्पताल में नेजल फ्लो कैनुला तीन हैं। पांच की और डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को भी अब सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सप्लाई से जोड़ा जा चुका है। नागरिक अस्पताल में फिलहाल बच्चों के लिए 12 बेड की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर 24 कर कर दी गई है। इसके अलावा 100 अन्य बेडों की भी व्यवस्था है, जिसे आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है। नागरिक अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए नर्सरी की भी व्यवस्था है।
नरवाना में बनेगा 32 लाख रुपये से 15 बेड का निक्कू वार्ड
नरवाना के नागरिक अस्पताल में 32 लाख रुपये से 15 बेड का निक्कू वार्ड बनाया जाएगा। नरवाना के नागरिक अस्पताल में फिलहाल न तो बाल रोग विशेषज्ञ हैं और न ही बच्चों के लिए कोई वार्ड। अब यहां पर बच्चों के लिए निक्कू वार्ड बनाया जाएगा। इस पर अगले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद यहां चिकित्सक की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने में सक्षम है। कोरोना काल में अस्पताल में काफी सुविधाएं बढ़ी हैं। फिलहाल जिन कमरों में वेंटिलेटर लगाए गए हैं, उनको ही आईसीयू बनाया गया है। अधिकृत आईसीयू के लिए दो करोड़ रुपये के बजट की डिमांड भेजी गई है। बजट आते ही आईसीयू बन जाएगा। इसके बाद अस्पताल में हर प्रकार की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें