21जेएनडी20-विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच करते हुए चिकित्सक। स्रोत संस्थान
नरवाना। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में मंगलवार को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य जांच टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझाना के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण और फार्मासिस्ट सुखविंदर कौर शामिल रहीं।
टीम ने विद्यार्थियों के दांत, आंख, कान, त्वचा और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। जिन बच्चों में किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या पाई गई, उन्हें आगे जांच व उपचार के लिए रेफर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान, विद्यालय हेल्थ एंबेसडर प्रदीप जागलान भी मौजूद रहे। संवाद