फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की विदेश से जींद पहुंचे 20 लोगों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण चीन में मचे हाहाकार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिले में अब तक 20 लोगों की पहचान हुई है, जो चीन से आए हैं या फिर किसी अन्य देश से वाया चीन होकर आए हैं। यह लोग दिसंबर से अब तक जिले में आए हैं। इन लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए प्रतिदिन विभाग का कोई व्यक्ति इनके घर जाता है। फिलहाल जिले में कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है तथा वह किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की लिस्ट के अनुसार अब तक विदेश से 20 लोग ही जिले में आए हैं। इन सभी के स्वास्थ्य की जांच विभाग ने कर ली है। जुलाना निवासी 24 वर्षीय राहुल को एक दिन नागरिक अस्पताल में भी रखा गया था। जब स्वास्थ्य विभाग को पूरी तसल्ली हो गई कि राहुल में कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण नहीं है, तभी उसको जांच के बाद घर भेजा गया था। अभी तक जिले में पहुंचे इन 20 लोगों में कोई भी लक्षण नहीं मिले, जिससे यह लोग संदिग्ध लगें। फिर भी विभाग इन लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रतिदिन ले रहा है। केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रोफार्मा भी इन लोगों से भरवाया गया है। इसमें नाम, पता, चीन में यात्रा की या नहीं, कहां से कहां तक की यात्रा की आदि जानकारी भरवाई गई है।
विभाग पूरी तरह से सतर्क
कोरोना वायरस के मामले को लेकर किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इस संबंध में लगाई गई है, वह अपना काम पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर रहे हैं। विदेश से जिले में पहुंचे 20 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी नजर है। प्रतिदिन इन लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है। जिले में फिलहाल इस वायरस से संबंधित कोई भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें