फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का केस रफा-दफा करने की एवज में 50 हजार लेती महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना पुुलिस ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे नागरिक अस्पताल के पास एक महिला को उस समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक महिला से उसके पति को दुष्कर्म के मामले से रफा-दफा करवाकर जेल से छुड़वाने की एवज में 50 हजार रुपये लेे रही थी। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने महिला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रुपयों समेत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि पुलिस ने टोहाना की महिला की शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने 18 अक्तूबर 2019 को टोहाना से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर हीरा सिंह, एक पुरुष और एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था।
आरोप लगाया गया था कि हीरा सिंह ने उसके साथ करीब दो माह तक बलात्कार किया और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता रहा। गढ़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हीरा सिंह फिलहाल जेल में बंद है। शिकायतकर्ता महिला ने हीरा सिंह की पत्नी से संपर्क कर इस मामले को रफा-दफा करने व हीरा सिंह को जेल से निकलवाने की एवज में 12 लाख रुपये की मांग की। इस डील के तहत पहले 50 हजार रुपये देने की बात दोनों महिलाओं के बीच तय हुई। हीरा सिंह की पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला को रंग हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई। शहर पुलिस की एक टीम तैयार की गई और बीडीपीओ सतबीर सिंह को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। हीरा सिंह की पत्नी शुक्रवार को शिकायतकर्ता महिला को 50 रुपये हजार देने के लिए नरवाना पहुंची। शहर के नागरिक अस्पताल के गेट के पास जैसे ही हीरा सिंह की पत्नी ने शिकायतकर्ता महिला को 50 हजार रुपये की राशि दी, पुलिस ने तुरंत दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को रुपयों समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें