फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर दो लाख 30 हजार हड़पे

Wed, 09 Jul 2014 12:58 AM IST
Amar Ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुराडैहर में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख 30 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव बुराडैहर निवासी जयवीर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को उसका संपर्क रानी तालाब के निकट कार्यालय बनाए हुए पूजा तथा संजय अवस्थी से हुआ। संजय ने बताया कि वह बैंक कर्मचारी है और वह उसके खेतों में मोबाइल टावर लगवा सकते हैं।

इसके लिए उसके अग्रिम राशि के तौर पर राशि देनी होगी। जिस पर उनके झांसे में आ गया। इस दौरान उसने उनके दिए गए खाते में 21 अप्रैल से लेकर छह जून के दौरान उनके उनके खाते में दो लाख 30 हजार रुपये की नकदी जमा करा दी। जब उसने टावर लगाने की बात कही तो संजय उसे गुमराह करता रहा। इस दौरान न तो उसने टावर लगाया और न ही राशि लौटाई। पुलिस ने जयबीर की शिकायत पर पूजा शर्मा तथा संजय अवस्थी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें