फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली का पोल गिरने से हैचरी कर्मचारी की मौत

Mon, 13 Oct 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी28-नागरिक अस्पताल में विलाप करते परिजन। स्रोत कर्मचारी - फोटो : पुरानी बाजार ​स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के गांव सिल्लाखेड़ी स्थित एक हैचरी में कार्यरत्त एक कर्मचारी पर बिजली का पोल गिरने से गांव सिल्लाखेड़ी निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे और हैचरी मालिकों के खिलाफ रोष जताया। पुलिस ने शव की अपने कब्जे में लेकर फिलहाल सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। ओम प्रकाश आठ साल से सिल्लाखेड़ी स्थित शक्ति हेचरी में काम करते थे। वह रविवार शाम हेचरी में काम कर रहे थे, इस दौरान एक जेसीबी और ट्रैक्टर भी चल रहा था। उसी समय जेसीबी की टक्कर लगने से बिजली का पोल ओमप्रकाश के ऊपर गिर गया। खंभा गिरते ही ओमप्रकाश घायल हो गए। कर्मचारी शहर के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों ने हैचरी संचालकों पर लापरवाही बरतने, परिवार को घटना की खबर न देने और परिवार के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को होगा पोस्टमार्टम
ओमप्रकाश के शव का सोमवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। हैचरी मलिक आजाद राठी ने घटना को एक्सीडेंट बताया। इस पर परिजन सहमत नहीं हुए। परिजनों का आरोप था कि घटना के बाद उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।
स्वयं लेकर अस्पताल गए : हेचरी मालिक
हेचरी के मालिकों का कहना है कि ओमप्रकाश पर अचानक खंभा गिर गया और वह स्वयं उसे इलाज के लिए सफीदों लेकर आए थे। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें