फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैचरी व्यापारी से 33 लाख के मुर्गे खरीदकर नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सेक्टर-8 निवासी हैचरी व्यापारी कुलदीप सिंह से 33 लाख रुपये के मुर्गे खरीद कर अमित और रामनिवास ने भुगतान नहीं किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि पटियाला चौक निवासी अमित दो जुलाई 2025 को उनके सफीदों रोड स्थित कार्यालय में आया था। उसने मुर्गे खरीदने और बिक्री के बाद समय पर भुगतान करने का भरोसा दिया। इसके बाद पांच जुलाई से 25 नवंबर 2025 तक अमित लगातार उनसे मुर्गे खरीदता रहा। शुरुआत में आरोपी ने कुछ रकम नकद और कुछ बैंक खाते में जमा करवाए लेकिन बाद में धीरे-धीरे भुगतान रोकना शुरू कर दिया।
कुलदीप के अनुसार अमित पर 32 लाख 60 हजार 390 रुपये बकाया हो गए। जब उन्होंने भुगतान मांगा तो आरोपी ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अमित पहले भी अन्य व्यापारियों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दिल्ली के नरेला निवासी रामनिवास पर भी एक लाख छह हजार रुपये बकाया है। पुलिस ने अमित और रामनिवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें