08जेएनडी35-विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। संवाद
- फोटो : मंदिर में क्षतिग्रस्त की गई मूर्ति।
नरवाना। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला के निर्देशानुसार केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में चल रहे दो दिवसीय उमंग ए रंग कला उत्सव का समापन हुआ। एकल गायन में बीए प्रथम वर्ष की रितु ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के मोनू ने दूसरा स्थान और एमए फाइनल की कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समूह गान में मुस्कान ग्रुप ने प्रथम स्थान तथा कोमल ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में बीए प्रथम वर्ष की आरती ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की खुशी ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की कुमकुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में खुशी की टीम ने प्रथम स्थान, मनप्रीत की टीम ने दूसरा और श्वेता की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति अपने आप में एक अनोखी एवं जीवंत संस्कृति है, जो यहां की लोक कलाओं, उत्सव, जीवन शैली एवं परंपराओं को अपने संगीत एवं नृत्य में पिरोए हुए है। उन्होंने विभिन्न संस्कृतियों को उजागर करने वाले संगीत व नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर प्रोफेसर सज्जन कुमार, डॉ. राजवीर नैन, उषा शर्मा, पूजा कंसल, नवीन, कमलजीत, मुकेश कुमारी, गीता, मीनाक्षी, रेन, डॉ. संजय, डॉ. रविंद्र राही, जगबीर दूहन, राजेश श्योकंद, प्रोफेसर लाल सिंह, डॉ. रोहताश नैन, कीर्ति बेनीवाल और सुलतान सिंह भी मौजूद रहे।