फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय पिट्टू प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीमें रवाना

विज्ञापन
02जेएनडी13: राष्ट्रीय पिट्टू प्रतियोगिता के लिए रवाना होते ​खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद।
विज्ञापन

पिट्टू एसोसिएशन हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित होने वाली तीसरी सब-जूनियर और जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीमें शनिवार को पानीपत रेलवे स्टेशन से गुजरात के सूरत के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता चार से छह मई तक होगी जिसमें प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पिट्टू एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव संजय कुमार हैबतपुर ने बताया कि हरियाणा में पिट्टू खेल की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके लिए सब-जूनियर वर्ग में दस बालक व दस बालिकाएं और जूनियर वर्ग में भी दस बालक व दस बालिकाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिम्मेदारी के स्तर पर जूनियर बालक वर्ग में कैथल के आदर्श और बालिका वर्ग में जींद की निशा को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं सब-जूनियर वर्ग में नूंह के मोइन और पंचकूला की अंकिता शर्मा कप्तानी संभालेंगे।
विज्ञापन

टीम के साथ कार्यकारी सचिव सुमित कुमार के अलावा महिला कोच व मैनेजर के रूप में मुस्कान नूंह, मोनिका पंचकूला, अन्नू जींद और पुरुष कोच के रूप में अंकुश पूनिया व रवि कुमार जींद रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें