फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्कॉर्पियो पलटने से छुट्टी पर आए करनाल के फौजी की मौत, 7 दोस्त घायल, जींद में हुआ हादसा

Tue, 10 Sep 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

गोगामेड़ी से लौटते समय हसनपुर गांव के पास हादसा हुआ। गाड़ी बाइक सवार के सामने आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। 28 दिन की छुट्टी लेकर आए फौजी अपनी और बहन की शादी की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
घायल को लेकर जाते, मृतक क फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के जींद-करनाल नेशनल हाईवे पर स्थित हसनपुर गांव के मंगलवार सुबह बाइक के सामने आने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में फौजी की मौत हो गई, जबकि सात अन्य युवक घायल हो गए। मरने वाले फौजी की पहचान करनाल जिले के राहड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय हैप्पी के रूप में हुई है। घायल युवक फौजी के गांव के रहने वाले हैं। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से तीन की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। युवक गोगामेड़ी से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


राहड़ा गांव निवासी हैप्पी, प्रदीप, विकास, लक्की, वंश, विनय, गोलू व एक अन्य युवक सोमवार रात को स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गोगामेड़ी गए हुए थे। मंगलवार सुबह दर्शन करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। जब वह हसनपुर गांव के नजदीक पहुंची तो उनकी गाड़ी के सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी पर संतुलन खो दिया।

गाड़ी सड़क के किनारे खेत में पलट गई। इसमें सभी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाल कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने फौजी हैप्पी को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप, विकास व लक्की की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा वंश, विनय व गोलू व एक अन्य को दाखिल कर लिया। अलेवा थाना प्रभारी एसआई बनवारी लाल ने बताया कि फौजी के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

2018 में फौज में भर्ती हुए थे हैप्पी
राहड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र राणा ने बताया कि हैप्पी वर्ष 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। 18 फरवरी 2025 को उनकी शादी होनी थी। इससे पहले वह छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। 15 सितंबर को हैप्पी को वापस जाना था। उनकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल में थी। इससे पहले दोस्तों के साथ गोगामेड़ी की पूजा-अर्चना करने के लिए गए हुए थे। उन्होंने बहन व अपनी शादी के लिए खरीदारी शुरू कर दी थी। बैंक्वेट हॉल भी बुक करव दिए थे, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो, लेकिन हादसे में उनकी मौत के साथ सभी अरमान खत्म हो गए।
 
एक माह पहले खरीदी थी स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो गाड़ी हैप्पी के दोस्त विकास की थी। विकास ने एक माह पहले ही गाड़ी खरीदी थी। विकास राहड़ा में ही होटल चलाते हैं। सभी दोस्तों ने पूजा-अर्चना करने का प्लान दो दिन पहले ही बनाया था।

पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में गई थी आठ लोगों की जान
3 सितंबर को नरवाना के पास गोगामेड़ी जाते समय एक टाटा-एस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें कुरुक्षेत्र के मचरहेड़ी निवासी आठ लोगों की मौत हुई थी, जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। यह भी हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से होते हुए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। इनकी टाटा-एस गाड़ी को ट्रॉला ने टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें