फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: जींद में किरायेदार ने पत्नी-बेटी की हत्या कर छिपाये शव, 33 दिन बाद बाथरूम में मिले कंकाल

Mon, 16 Sep 2024 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)

सार

रोहतक के युवक ने जींद में 10 अगस्त को कमरा किराये पर लिया था। 13 अगस्त को पत्नी-बेटी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी थी। 15 सितंबर को नया किरायेदार पहुंचा, तो बदबू आने पर हत्या का राज खुला।
विज्ञापन
सफीदों के वार्ड नंबर दो में स्थित वह मकान, जिससे दो कंकाल मिले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के सफीदों में वार्ड नंबर दो स्थित एक मकान में रहने आए किरायेदार ने अपनी पत्नी और बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों के शव बाथरूम में छिपा दिए। इसके बाद वहां से फरार हो गया। 33 दिन बाद मकान में रहने आए दूसरे किरायेदार ने बाथरूम खुलवाया तो महिला और मासूम के कंकाल बरामद हुए। सूचना पर पुलिस ने शवों को फॉरेंसिक जांच के बाद मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है।

विज्ञापन


सफीदों के वार्ड नंबर दो निवासी सुनील उर्फ मोनू ने बताया कि उसके चचेरे भाई दीपक का सरला कॉलेज के पास एक मकान है। मकान भाभी राधा रानी के नाम पर है। भाई खेतीबाड़ी करता है। वह मकान की खुद संभाल करता है। 10 अगस्त को रोहतक निवासी मनदीप अपनी करीब 28 वर्षीय पत्नी व 5 वर्षीय बेटी के साथ बाइक पर किराये का मकान ढूढ़ते हुए आया। मनदीप ने बताया कि वह टाइल पत्थर लगाने का काम करता है। उसे छह माह के लिए मकान की जरूरत है। इस पर उन्होंने मनदीप को ऊपर का फ्लोर किराये पर दे दिया। उस समय मकान का ग्राउंड फ्लोर भी खाली था।

तीन दिन बाद 500 रुपये उधार लेकर गया
सुनील ने बताया 13 अगस्त को मनदीप उससे 500 रुपये उधार लेने आया। कहा कि वह रोहतक से अपना आधार कार्ड व अन्य कागजात लेकर वापस आएगा। इस पर सुनील ने अपने चचेरे भाई सोनू से आरोपी के बैंक खाते में 500 रुपये ट्रांसफर करवा दिए। वहीं, शाम को जब मकान पर पहुंचा तो मुख्य गेट पर ताला लगा था। उसे लगा मनदीप अपनी और बेटी को साथ ले गया होगा।
विज्ञापन


पड़ोसी बोले- तीन दिन तक झगड़े की आती रही आवाज
21 अगस्त तक मनदीप नहीं लौटा। जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो नंबर बंद मिला। वहीं, पड़ोसियों ने कहा कि तीन दिन तीनों मकान में रहे। कमरे से रोजाना झगड़े की आवाज आती थी। एक माह बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आया, तो सुनील ने मकान का ग्राउंड फ्लोर नए किरायेदार कप्तान सैनी को दे दिया।

नए किरायेदार को आई बदबू ता खुलवाया बाथरूम
नए किरायेदार कप्तान ने 15 सितंबर को मकान में अपना सामान रखा तो उसे बदबू आने लगी। इस पर उन्होंने ऊपर के बाथरूम की सफाई करवाने के लिए कहा। जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो कपड़ों के नीचे एक महिला और बच्चे का कंकाल मिला।

कंकाल में गले में मिली चुन्नी
बाथरूम में जो कंकाल मिला है, उसके गले में चुन्नी लिप्टी मिली है। फॉरेंसिक टीम ने अंदेशा जताया है कि महिला की चुन्नी से गला घोटकर हत्या की गई है। दोनों कंकाल पर कंबल लिपटा मिला है।

बाथरूम में कंकाल की सूचना मिली थी। कंकाल को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। -ईश्वर सिंह, शहर थाना प्रभारी सफीदों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें