फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने झांझ कलां गांव के स्कूल में आधुनिक स्किल लैब का किया उद्घाटन

विज्ञापन
झांझ कलां गांव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने झांझ कलां गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आधुनिक स्किल लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, महंत सतीश दास, जोरा डूमरखां, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, एसडीएम राजेश कोथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लैब में विद्यार्थियों को खुदरा, सौंदर्य और कल्याण व सूचना प्रौद्योगिकी समेत कई कोर्सों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन कोर्सों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में जहां रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान होंगे। वहीं, स्वरोजगार भी स्थापित कर अच्छी खासी आमदनी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह लैब क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कैडमेन के साथ मिलकर अब तक प्रदेश के 13 जिलों में इस तरह की अत्याधुनिक स्किल लैब स्थापित करवाई जा चुकी हैं। जींद जिला की इस तरह की यह पहली लैब है। इस स्किल लैब में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंत सतीश दास की ओर से घोषणा की गई है कि स्कूल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सोलर पैनल लगवाया जाएगा। क्षेत्र के बच्चे खेलों में भी आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार की ओर से सभी तीर अंदाजी उपकरण जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, केडमैन के सीईओ राजीव माथुर से कहा कि वे इस स्किल लैब में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी शुरू करवाएं, ताकि यहां के बच्चे भी सहजता से इंग्लिश बोल सकें।
इस कोर्स का बच्चों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। उन्होंने अगले वित्त वर्ष से झांझ कलां गांव के विद्यालय में साइंस लैब स्थापित करवाने की भी बात कही। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव से गंदे पानी निकासी की व्यवस्था करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें