दोनों युवक चरखी दादरी के गांव हड़ौदी कलां के रहने वाले थे। दोनों चंडीगढ़ घूमने जा रहे थे। सूचना पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरियाणा के जींद के नंदगढ़ गांव के पास नारनौल-अंबाला नेशनल हाईवे 152-डी पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चरखी दादरी से चंडीगढ़ घूमने जा रहे दो युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
चरखीदादरी जिले के गांव हड़ौदी कलां का निवासी 22 वर्षीय नवीन अपने दोस्त गांव के ही 25 वर्षीय अंकित, चंडीगढ़ घूमने की बात कहकर सुबह चार बजे घर से निकले थे। जब उनकी कार गांव नंदगढ़ के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पास से मिले दस्तावेजों से उनकी शिनाख्त हो सकी।
दोनों के बीच थी गहरी दोस्ती
बताया जा रहा है कि नवीन और अंकित के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों कार से चंडीगढ़ घूमने के लिए निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि हाईवे पर कार के सामने कोई जानवर आ गया होगा, इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जुलाना थाना पुलिस ने मृतक अंकित के पिता हनुमंत के बयान पर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जुलाना थाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि हादसा इतेफाकिया हुआ है। दोनों युवक चंडीगढ़ घूमने के लिए निकले थे। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।