कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में डटे किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जींद जिले के मोहनगढ़ छापड़ा गांव के रणधीर सिंह (49) पिछले एक माह से टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे थे। गुरुवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। रणधीर के साथी ग्रामीण बलवान, सुशील, वीरेंद्र ने बताया कि एक महीने से टीकरी बॉर्डर पर आए हुए थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में किया जाएगा।
पटियाला : किसान आंदोलन से लौटे युवक की मौत
किसान आंदोलन से बीमार होने कारण लौटे जिले के गांव दौनकलां के युवक की मौत हो गई है। ब्राह्मण समाज वेलफेयर फ्रंट के प्रदेश प्रधान हरिंदरपाल कौरजीवाला ने बताया कि हलका सन्नौर के गांव दौनकलां का रहने वाला यह 24 साल का वरुण अत्री 28 जनवरी को ज्यादा बीमार होने कारण दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से लौटा था। बाद में उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि युवक के पिता संजीव शर्मा की पांच साल पहले मौत हो गई है। परिवार में मां व एक बहन हैं, जिनके पास गुजारे का कोई प्रबंध नहीं है। इसलिए किसानी आंदोलन में शहीद होने वाले बाकी लोगों के परिवारों की तरह वरुण के परिवार को भी पंजाब सरकार आर्थिक मदद और नौकरी दे।