फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बागवानी विभाग बढ़ाएगा फूलों की खेती का रकबा

Fri, 15 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बागवानी विभाग जिले के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती से हटकर बागवानी के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके चलते विभाग को इस वर्ष 80 हेक्टेयर में सुगंधित फूलों की खेती का लक्ष्य मिला है। इस पर विभाग किसानों को अनुदान भी देगा।
विज्ञापन


बागवानी विभाग फूलों की या फिर गेंदा की खेती करने वाले किसान को प्रति एकड़ 6400 रुपये का अनुदान देगा। इसके लिए विभाग ने किसानों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन ऑनलाइन करवाने होंगे। विभाग योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर देगा। एक किसान अधिकतम पांच एकड़ में गेंदा या खुशबूदार फूल लगाने पर अनुदान ले सकता है। गेंदा या फिर अन्य खुशबूदार फूल लगाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकता है। एक एकड़ में गेंदा की पैदावार दो लाख रुपये से ज्यादा की होती है।
सर्दी के मौसम में विवाह-सादियों तो अन्य सजावट के कार्य में यह फूल आते हैं। इसके लिए बागवानी विभाग के अधिकारी गांवों और खंडस्तर पर जाकर किसानों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, ताकि वह कम जमीन में बागवानी की खेती कर ज्यादा मुनाफा कमा सकें।
विज्ञापन

वर्जनकिसानों को बागवानी विभाग की सभी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। अभी फूल की खेती पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। एक किसान अधिकतम पांच एकड़ में फूल की खेती पर अनुदान ले सकता है। इसकी किसान को अच्छी कीमत मिलती है। कम जमीन पर ज्यादा मुनाफा किसान प्राप्त कर सकता है। -अजय कुमार, जिला बागवानी अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें