फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हरनामपुरा स्कूल की छात्राएं रही प्रथम

Mon, 10 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी15 : छात्राओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-11 खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हरनामपुरा स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरनामपुरा गांव के साथ साथ पूरे जिला जींद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

स्कॉलर रोजरी स्कूल बोहर रोहतक में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में हरनामपुरा स्कूल की टीम ने समूह गान, एकल नृत्य और समूह नृत्य विधाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में हरनामपुरा स्कूल की छात्राओं ने समूह गान में प्रथम स्थान हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी जीती और जींद को राज्य चैंपियन बनाया।
लगातार दूसरे वर्ष इस स्कूल ने राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। विजेता टीम को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहतक व प्रधानाचार्य ने मेडल पहना और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने बच्चों व स्कूल स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्याध्यापक अनंतपाल नैन, दीपक खन्ना और सोमनाथ मौजूद रहे। गांव लौटने पर सरपंच दिलबाग नैन, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने विजेता छात्राओं और शिक्षकों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें