फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकली गांव में हुई बारिश, ओले भी गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामकली गांव में रविवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 40 से गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि बारिश किसानों के लिए लाभदायक होगी। ज्वार, कपास, मूंग व उड़द की फसल की बिजाई का यह बेहतर अवसर है। बारिश के चलते फसलों की बिजाई के लिए पानी मिल गया है। इसके अलावा मौसम में भी ठंडक बनी रहेगी। इसके बाद बीज जल्दी अंकुरित होंगे। जिन किसानों ने कपास की बिजाई चार से पांच दिन पहले की है, वह ध्यान रखें। पपड़ी बनने से कपास का बीज अंकुरित होने से प्रभावित होगा। पहले पपड़ी हटाएं। यदि जमाव सही नहीं हो तो नमी के अनुसार दोबारा से बिजाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें