फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का हर दाना एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : कैबिनेट मंत्री

Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी16: जनसमस्या सुनते हुए मंत्री बेदी। स्रोत प्रशासन। - फोटो : मैराथन दौड़ के बाद समाजसेवी समाजसेवी अविरल सिंह को सम्मानित करते पाटेश्वरी प्रसाद।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को नरवाना स्थित अपने निवास पर जन समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि धान का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। किसानों को बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश की सभी मंडियों में खरीद व उठान प्रक्रिया को सुचारू व पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। किसानों को फसल की अदायगी भी तय समय पर सुनिश्चित की जाएगी। नरवाना अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया को दुरुस्त रखने के लिए उनकी राइस मिलर्स और मंडी एसोसिएशन के साथ विशेष बैठक हुई है।
विभागीय अधिकारियों और मार्केट कमेटी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि खरीदी गई धान का उठान तुरंत किया जाए ताकि किसानों को मंडी में परेशानी न हो। मंत्री बेदी ने कहा कि किसानों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। नरवाना को सुरक्षित, शिक्षित और विकसित इलाकों में शुमार करने का उनका सपना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर को नया रेस्ट हाउस भवन, नया बस स्टैंड और 100 बैड का अस्पताल मिलेगा। सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान भी किया जाएगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, वाइस चेयरमैन सत प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें