पीपीई कीट देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला।
- फोटो : Jind
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश सरकार की ग्राम पंचायत की जो बाप-दादा के समय से चली आ रही जमीन जो गांव के विकास के लिए इस्तेमाल होती है, सरकार उस जमीन को हड़पना चाहती है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक व मेवात में जमीन सोने जैसी महंगी है। यहां एक किला जमीन के भाव 5 से 10 करोड़ रुपये तक है। इस तरह से पंचायतों की जमीन अगर हड़प ली जाएगी तो गांव में विकास के प्रोजेक्ट, जिनमें अस्पताल, आईटीआई लगानी है उनका क्या होगा। वह नरवाना बाईपास रोड पर एक अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए बहुत बड़ी फैक्टरी पंचायत की जमीन में लगाना चाहती है तो सरकार का स्वागत भी करेंगे। आज बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में किसी को कोई ऐतराज नहीं होगा। इस तरह हरियाणा के सभी गांवों की पंचायत की जमीन को इस तरह से हड़पना सरकार गलत है। सरकार की मंशा शुरू से ही ठीक नहीं रही है। पहले किसान व आढ़ती के रिश्तों को तुड़वाने के लिए गेहूं ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया शुरू की। रणदीप सुरजेवाला ने उचाना में 72 पीपीई किट वितरित की। इस मौके पर बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, सुरेंद्र श्योकंद, ईश्वर नैन, सतीश काली छातर, कैलाश सिंगला, रामपाल झील, ईश्वर अलेवा, सितेंद्र थुआ, राजेश संदलाना, रणधीर नचार, दीपू काकड़ौद, सुंदरपाल, प्रमोद पालवां, दीपक बुडायन, बलवान, रामनिवास, सतपाल व भारतभूषण गर्ग मौजूद रहे।