फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित कर्मचारियों के सर्विस रूल जल्द जारी करे सरकार : कंवरपाल

Sun, 20 Jul 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी02-सर्विस रूल जल्द जारी करने की मांग करते हुए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के सदस्य। स
विज्ञापन
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की ओर से 18 जुलाई और 21 जुलाई को लिए गए प्रदर्शन के फैसले के मद्देनजर व प्रदर्शन की तैयारी को देखते हुए सरकार और विभाग के अधिकारी आए सख्ते में और संगठन को वार्ता के लिए बुलाया। पिछले 3 दिनों में संगठन की दो बार सीएम हाउस पर मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी से संगठन की मांगों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसमें मुख्य मांग सर्विस रूल और थर्मल के समझौते को लागू करने पर गहन चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि सरकार अनुबंधित कर्मचारियों के सर्विस रूल को जल्द जारी करे। उन्होंने कहा कि इसके बाद सरकार के आदेशों पर बिजली निगम की यूएचबीवीएन व एचपीजीसीएल से बैठक हुई।
इसमें अनुबंधित कर्मचारियों से संबंधित मांगों पर चर्चा हुई व तुरंत प्रभाव से कार्य करते हुए पत्राचार भी हुआ। डीएचबीवीएन प्रबंध निदेशक से 21 जुलाई और एचवीपीएन प्रबंध निदेशक से 24 जुलाई को बैठक का समय मिला। इस बैठकों के सिलसिले को देखते हुए संगठन ने 18 जुलाई और 21 जुलाई के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है और सरकार को एक अगस्त तक का समय देते हुए कहा कि अगर सरकार ने एक अगस्त तक सर्विस रूल व थर्मल के समझौते को लागू नहीं किया तो संगठन आगामी निर्णय लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। संगठन ने फैसला लिया कि तब तक संगठन के सभी जिलों, डिवीजन, सब डिवीजन के पदाधिकारी निरंतर बैठकों का दौर जारी रखेंगे और मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें