पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह।
- फोटो : jind
बुधवार को विश्राम गृह में मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। बातचीत के लिए भी सरकार तैयार है। इसका शीघ्र ही समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिये ही निकाला जा सकता है। राज्य सरकार ने आरक्षण की मांग को लेकर विभिन्न धरनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनके साथ समस्या के समाधान के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को संयम बरतते हुए प्रदेश में शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। पेगां, नगूरां, छात्तर, बधाना समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों से बातचीत की और उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार जाटों समेत छह जातियों को आरक्षण देने के पक्ष में है। सरकार बातचीत के लिए तैयार है।