जींद। जिले की अनाज मंडियों में सरसों की खरीद आज से शुरू होगी। प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। आठ प्रतिशत से कम नमी वाली सरसों खदीदी जाएगी। इस बार मंडियों में प्राइवेट बोली के दौरान सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से 300 से 400 रुपये ज्यादा है। सरसों का सरकारी रेट इस बार 6200 रुपये है।
खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए मार्केट कमेटी और प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंडियों में सफाई, पेयजल, बिजली और बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।
अधिकारियों के अनुसार, किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। बाजार में सरसों की मांग के चलते व्यापारी ऊंचे दामों पर फसल खरीद रहे हैं। ऐसे में किसान सरकारी खरीद केंद्रों के बजाय निजी व्यापारियों को फसल बेचने में ज्यादा रुचि दिखाएंगे।
वर्जन
सरकारी खरीद के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। मंडियों में नमी मापक यंत्रों के साथ टीम तैनात की गई है। तय मानकों के अनुसार आठ प्रतिशत से कम नमी वाली सरसों की ही सरकारी खरीद की जाएगी।
-अनुराग डीएम हैफेड जींद।