फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गर्मी बढ़ते ही नारियल पानी की बढ़ी मांग

विज्ञापन
27जेएनडी19: शहर की एक दुकान पर नारियल पानी बेचता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
जींद। गर्मी का असर बढ़ते ही बाजार में नारियल पानी की मांग बढ़ गई है। तापमान में लगातार इजाफे के कारण लोग ठंडक पाने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए प्राकृतिक पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में नारियल पानी लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। पहले जहां दिनभर में सीमित बिक्री होती थी वहीं अब रोजाना 70 से 80 नारियल आसानी से बिक रहे हैं। बढ़ती मांग के चलते विक्रेताओं की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। नारियल की कीमत करीब 70 रुपये है। दुकानदार अंकित ने बताया कि कीमत अधिक होने के बावजूद लोग इसे खरीदने में पीछे नहीं हट रहे। ग्राहकों का कहना है कि नारियल पानी पीने से गर्मी में राहत मिलती है और यह अन्य ठंडे पेयों की तुलना में फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें