फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में चल रही घोटालों की सरकार : हुड्डा

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में घोटालों की सरकार चल रही है। माइनिंग घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, भर्ती, पेपर लीक, शराब, सफाई, अमृत योजना समेत रोज सैकड़ों, हजारों करोड़ के घोटाले सामने आते रहते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सरकार सिर्फ एसआईटी का झुनझुना बजाने लगती है। हुड्डा शुक्रवार शाम को यहां पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम कटवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घोटालों की रिपोर्ट कभी सामने नहीं आती। छोटी-मोटी मछलियों पर दिखावे की कार्रवाई हो जाती है लेकिन, बड़े-बड़े मगरमच्छों को छोड़ दिया जाता है। यहां तक कि घोटालेबाजों को माफी तक दे दी जाती हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है। बिना सरकारी संरक्षण के इतने घोटाले होना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार स्कूलों को बंद करने की नीति पर आगे बढ़ा रही है। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए थे। कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए पंचकूला में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन टेक्नोलॉजी, कुरूक्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत में महिला यूनिवर्सिटी, महिला मेडिकल कॉलेज, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी (जिसमें अशोका, डॉ. अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान हैं), फरीदाबाद में मेडिकल कॉलेज और वाईएमसीए जैसे छोटे से संस्थान को यूनिवर्सिटी बनाया गया। इसी तरह गुड़गांव में देश की पहली डिफेंस यूनिवर्सिटी, मेवात में मेडिकल कॉलेज, रेवाड़ी में इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी और सैनिक स्कूल, महेंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, भिवानी में चौधरी बंसीलाल के नाम से यूनिवर्सिटी स्थापित करने का काम भी कांग्रेस कार्यकाल में हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी की विजयी होगा। एसवाईएल मुद्दे पर उन्होंने दोहराया कि पानी पर हरियाणा का पूर्ण अधिकार है। हरियाणा किसी और का नहीं, सिर्फ अपना हक मांग रहा है। सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा केस जीत चुका है। प्रदेश को पानी दिलाना केंद्र व प्रदेश सरकार का काम है। हुड्डा ने केंद्र सरकार द्वारा गैर-बासमती चावल के निर्यात पर 20 फीसदी शुल्क और टूटे चावल के निर्यात पर रोक लगाने के फैसले को किसान विरोधी बताया। रोडवेज कर्मी की हत्या के मामले पर उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, धर्मेंद्र ढुल, सत्तू संगतपुरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें