फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आज सरकार गुमशुदा : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आज प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। आज हरियाणा सरकार गुमशुदा है। यह बात कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को उचाना मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना गांवों में पहुंच चुका है। हर रोज मौतें हो रही हैं। सरकार ने लोगों को सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदारी वाली हालात में छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज में तालमेल नहीं है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऑक्सीजन पूरी है, जबकि अनिल विज कह रहे ऑक्सीजन की कमी है। हरियाणा में एक लाख सक्रिय मरीजों पर 275 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है, जबकि दिल्ली को 700 मीट्रिक टन कोटे में मिल रही है। दिल्ली को ऑक्सीजन दीजिए, लेकिन हरियाणा के लोगों को भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलनी चाहिए। हरियाणा में भाजपा और जजपा की सभी कोरोना हेल्पलाइन बोगस साबित हुई हैं। सुरजेवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से जो दर्दनाक दृश्य सामने आए हैं, उनसे मानवता शर्मसार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें