जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी नेशनल स्टाइल प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की महिला टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इसका आयोजन आठ और नौ अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय सफीदों में हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। राजकीय महाविद्यालय जींद की टीम की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने विद्यार्थियों को बधाई दी।