फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का झुंड सामने आने से मालगाड़ी के डिब्बे उतरे

Wed, 25 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे लाइन गांव बरसोला के निकट मंगलवार अल सुबह गायों का झुंड मालगाड़ी की चपेट में आने से दो डब्बे पटरी से उतर गए। इसमें एक गाय और पांच सांडों की मौत हो गई। पटरी से डिब्बे उतरने से जींद-फिरोजपुर रेलवे लाइन लगभग साढ़े छह घंटे बाधित रही। इससे दिल्ली से अप और डाउन लाइन की लगभग आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई और अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे देरी से चली। पटरी से डिब्बे उतरने की सूचना पाकर रेलवे की एडीआरएम डीपी गर्ग अपनी टीम के साथ दिल्ली से घटना स्थल पर पहुंची। जहां पर मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर लगभग पौने दस बजे चढ़ाया और सुबह 10: 20 पर रेलवे मार्ग पर सुरक्षित होने की हरी झंडी दी।
विज्ञापन

    लुधियाना पंजाब से कोयले को उतारकर मुगल सराय दिल्ली जा रही मालगाड़ी के आगे लगभग सुबह 3:43 बजे गांव बरसोला के निकट सांड तथा गायों का झुंड अचानक आ गया। इसमें पांच सांड व एक गाय की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आए सांड पटरी तथा ट्रेन की बीच में फंस गए। इससे इंजन के साथ लगते दो डिब्बे पटरी से उतर गए। गाय और सांड चपेट में आने के बाद लगभग 890 मीटर तक ट्रेन घसीटती रही और बाद में ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना तुरंत ही स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके तुरंत बाद ही दिल्ली से फिरोजपुर रेलवे मार्ग की अप और डाउन ट्रेनों को तुरंत ही बंद कर दिया गया और ट्रेनों को उचाना तथा जींद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर रेलवे की एडीआरएम डीपी गर्ग, चीफ इंजीनियर आरसी गुप्ता के साथ दिल्ली से टीम गांव बरसोला पहुंची। जहां पर लगभग पांच घंटे के बाद पटरी से उतरे डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद रेलवे की टीम ने रेलवे लाइन की जांच की गई और सुबह 10: 20 बजे रेलवे लाइन को बहाल किया गया।

कुछ समय पहले ही निकली कुरुक्षेत्र पैसेंजर
जींद से कुरुक्षेत्र के लिए अल सुबह जाने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी हादसे से कुछ ही देर पहले गांव बरसोला से निकली थी। लगभग 20 मिनट के बाद ही नरवाना से जींद की तरफ आ रही मालगाड़ी के आगे सांड तथा गायों का झुंड आ गया और मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


पास से रेलवे स्टेशनों पर रोका ट्रेनों को
पटरी से डिब्बे उतरने के तुरंत बाद ही रेलवे ने अप व डाउन ट्रेनों को पास के स्टेशनों पर रोक दिया गया। इस दौरान छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को उचाना रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक रोके रखा और रास्ता क्लियर होने के बाद ही उसे दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। इसी प्रकार इंटरसिटी, जम्मूतवी, जनता एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया और ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से आधा घंटे लेट चली। कुरुक्षेत्र-दिल्ली ट्रेन आधा घंटा लेट हुई। अवध-आसाम एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे लेट हो गई।

जींद रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि ट्रेन के आगे गायों का झुंड आने के कारण मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे यातायात प्रभावित हो गया। दिल्ली से क्रेन को बुलाकर डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें