मायके से ससुराल धमतान साहिब जा रही महिला के बैग से सोने की चेन, अंगूठी के अलावा 2200 रुपये चोरी हो गए। उचाना थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव छातर निवासी आजाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन ऊषा 27 नवंबर को अपनी ससुराल धमतान साहिब जा रही थी। वह उचाना से नरवाना जाने वाली बस में बैठ गई और बैग को सीट के नीचे डाल दिया। बैग में सोने की तीन तोले की चेन, सोने की दो तोले की अंगूठी तथा 2200 रुपये थे। बस के चलने के थोड़ी देर बाद टिकट लेने के लिए वह बैग से रुपये निकालने लगी तो रुपये और गहने गायब मिले। उसने आसपास के लोगों से भी पूछा, लेकिन चोरी हुए गहने और रुपये का पता नहीं चला। एएसआई सतीश ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।