फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने सड़क खुदवाई, स्थानीय किसानों ने पाटा, एंबुलेंस फंसी

विज्ञापन
कस्सी से खाईँ को पाटते स्थानीय किसान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए जुलाना में जींद-रोहतक मार्ग पर किलाजफरगढ़ गांव के पास प्रशासन ने 60 फीट लंबी और पांच फीट गहरी खाई खोद दी। किलाजफरगढ़ के लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन ने सड़क से रास्ता नहीं दिया तो वे अपने खेतों से किसानों को रास्ता देंगे। खाई खोदने के बाद जैसे ही पुलिस वहां से गई तो लोगों ने उसे पाट दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ प्रशासनिक अमला किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंचे और जेसीबी की मदद से जींद-रोहतक मार्ग पर 60 फीट लंबी व पांच फुट गहरी खाई खोद दी। सड़क खोदने के बाद कई किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम लगता देख स्थानीय किसान मौके पर पहुंचे और कस्सी द्वारा खाई को बंद कर दिया।
जाम में फंसी एंबुलेंस, रास्ता बदला
जुलाना में सड़क खोदने के बाद वाहनों का रास्ता बदल दिया गया। प्रशासन ने रास्ता तो बदल दिया, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मचारी यातायात व्यवस्था के लिए तैनात नहीं किया गया। इससे वाहन चालकों को कई किलोमीटर चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं दूसरी ओर एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस में जींद के भिवानी रोड निवासी महिला सरिता को सांस की बीमारी के चलते रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। इसके बाद एंबुलेंस को जुलाना से महम के रास्ते भेजा दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासन के आदेशों पर सड़क को खोदा गया था। आमजन की परेशानियों को देखते हुए कदम उठाया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद सड़क को खोल दिया है। किसानों को शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज अहलावत, ड्यूटी मजिस्ट्रेट।

किलाजफरगढ़ गांव के पास सड़क को खोदती प्रशासन की जेसीबी। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें