फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी, केस दर्ज

Thu, 17 Apr 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव मलिकपुर और धर्मगढ़ के खेतों में बने दो डेरों को रात को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मकान में पीछे लगी खिड़की की जाली उखाडक़र मकान में प्रवेश किया और मकान के अंदर रखी अलमारी से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 72 हजार रुपये की नकदी चोरी करके मौके से फ रार हो गए। मामले की सूचना सुबह पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह व सीआईए सफीदों टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से सबूत जुटने का प्रयास किया। गांव मलिकपुर निवासी गुलजार सिंह ने बताया कि जिस वक्त चोरों ने घटना को अंजाम दिया, उस समय उसका परिवार फसल की कटाई के बाद बाहर पड़े गेहूं की रखवाली के लिए उसके पास सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें