फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में जा रहे युवकों की गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : jind
विज्ञापन
गांव खटकड़ के निकट रविवार दोपहर को सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें गाड़ी में सवार होकर बारात में जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गांव मोखरा के कुछ युवक बारात की गाड़ी में सवार होकर कलायत जा रहे थे। जब वह गांव खटकड़ के निकट पहुंचे तो दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें गाड़ी में सवार गांव मोरखा निवासी सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी पवन, आनंद, प्रदीप, अमित, संजय घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांचों युवकों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक का शव कब्जे में लिया। 

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रोहतक जिले के मोखरा गांव से युवक सफारी गाड़ी में सवार होकर शादी में कलायत जा रहे थे। जींद से जाते हुए खटकड़ गांव से पहले गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हुई है, जबकि पांच घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें