फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई संसाधनों से छात्राएं शोध कार्य बना सकती हैं बेहतर : डॉ. हरीश चंद्र

Fri, 04 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय ई-संसाधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉ. पूनम मोर की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता हरीश चंद्र ने कहा कि ई संसाधनों में ई पुस्तकें, ऑनलाइन शोध-पत्र, डिजिटल रिपॉजिटरी, डेटाबेस, विभिन्न ई-संसाधन प्लेटफॉर्म शामिल होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई संसाधनों के माध्यम से छात्राएं अपने शैक्षिक और शोध संबंधी कार्य को और अधिक बेहतर बना सकती हैं। समय-समय पर इन संसाधनों को अपडेट किया जाता है। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. पिंकी ने कहा कि ई संसाधन पारंपरिक शैक्षिक संसाधनों का अच्छा विकल्प है। भारत सरकार की ओर से भी ई संसाधन जैसे राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय, इनफ्लिबनेट, स्वयं, ई पीजी पाठशाला उपलब्ध करवाए गए हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। ई संसाधनों में छात्राओं को महंगी किताबें खरीदने की जरूरत नहीं होती। इस अवसर पर प्रियंका साहनी, निश्चल, सुरभि, सरिता और कांता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें