फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं होने पर होगा बड़ा आंदोलन : भंभेवा

Fri, 04 Apr 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी01-गेट मीटिंग में भाग लेते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की जींद यूनिट की सब यूनिट स्तर पर लगातार दूसरे दिन भी गेट मीटिंग जारी रही। सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा ने कहा कि अधीक्षक अभियंता से बातचीत करने गए सर्कल कमेटी के साथ जो नकारात्मक रवैया अपनाया, उससे संगठन की गरिमा को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधीक्षक अभियंता सरकार की ओर से बनाई गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे। यूनिट प्रधान राकेश ईक्कस ने कहा अगर अधिकारी अपने नकारात्मक रवैये में सुधार नहीं करते और गलत तरीके से जारी किए ऑर्डर को रद्द नहीं करते तो सात और आठ अप्रैल को तीनों डिविजन पर विरोध गेट मीटिंग की जाएगी। फिर भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया और सर्कल सचिव के खिलाफ लिखी गई कार्रवाई वापस नहीं ली तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इसके अलावा बिजली कर्मचारी 20 मई और 26 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। इस मौके पर संदीप गिल, विक्रम लुदाना, नरेंद्र, राजकुमार, जयबीर लाठर, पाला राम, अमित शर्मा, मनजीत नेहरा, अशोक ढांडा, सोनू, धर्मराज, दीपक जगलान, जोगिंदर, रामनिवास, सत्यप्रकाश, सुनील और नसीब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें